• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने राजगुरु सर्कल पर फूंका सीएम का पुतला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 21, 2026
in Local
0
सुमेरपूर-रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने राजगुरु सर्कल पर फूंका सीएम का पुतला

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने राजगुरु सर्कल पर फूंका सीएम का पुतला

तखतगढ 20 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) एनएसयुआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला को न्याय दिलाने और मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार शाम सुमेरपुर के राजगुरु सर्कल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस माैके पर कांग्रेस ब्लाॅॅक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा, प्रेमाराम देवासी, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित, महेश परिहार, जाफर सिलावट, पार्षद राजाराम गाडल, शैतान मेघवाल, कमलेश कुमार, अमृतलाल, मानसिंह, राजेन्द्रसिंह जाखाेड़ा, ललित परिहार, कैलाश गाेयल, जिप प्रत्याशी रवि मेवाड़ा, नासीर खान, मेहबूब खान, नरेन्द्रसिंह सलाेदरिया, प्रकाश फालना, रवि एटीएम, गाेपीलाल बांकली, भलाराम देवासी, राजा मेवाड़ा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एफआईआर दर्ज नहीं होगी, धरना जारी रहेगा
कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने बताया कि गत 13 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान रितु बराला काे महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर बस और कनॉट प्लेस थाने के अलग-अलग कमरों में उनके साथ मारपीट की। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एनएसयूआई कार्यकर्ता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। रितु बराला ने भी न्याय नहीं मिलने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। सुमेरपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

Previous Post

बाली- पंचायत समिति के 10 नंबर वार्ड से प्रचार शुरू

Next Post

नाना  ग्राम में पंचायत समिति सदस्य मदन भाई जैन ने विभिन्न समाजों की बैठक लेकर समर्थन मांगा

Next Post
नाना  ग्राम में पंचायत समिति सदस्य मदन भाई जैन ने विभिन्न समाजों की बैठक लेकर समर्थन मांगा

नाना  ग्राम में पंचायत समिति सदस्य मदन भाई जैन ने विभिन्न समाजों की बैठक लेकर समर्थन मांगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page