• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर/पोमावा-प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक- मेवाड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 3, 2026
in Local
0
सुमेरपूर/पोमावा-प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक- मेवाड़ा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक- मेवाड़ा

पाेमावा में हनुमान-शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बडी संख्या में भक्तजनाें ने लिया भाग

तखतगढ 3 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के पोमावा गांव में श्री हनुमानजी व शनि महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। खेतलाजी की गली स्थित मंदिर परिसर में हनुमान युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान मित्र मंडल पदाधिकारियाें ने बताया कि समारोह के पहले दिन सवेरे गांव में वरघाेडा निकाला गया। इसके बाद हवन हुअा।

शाम काे एक शाम बालाजी के नाम’ भजन संध्या आयोजित हुई। भजन गायक प्रताप परिहार जाणा, विशाल परमार एण्ड पार्टी खिवाड़ा, हर्षिता परिहार पाेमावा, मनीष परिहार (तखतगढ़) एवं पूजा जाेगसन एण्ड पार्टी सिराेही ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं नृत्य कलाकार राधिका डांसर ने भी मनमाेहक प्रस्तुतियां दी। कलाकार श्याम लापाेद ने उमदा झाकियाें का प्रदर्शन किया। भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा का आयोजकों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मेवाड़ा ने कहा कि मंदिरों में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक होती है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हनुमानजी की भक्ति हमें सेवा, समर्पण और साहस का संदेश देती है, वहीं शनिदेव न्याय और कर्म के महत्व का बोध कराते हैं। दोनों देवों की स्थापना से गांव में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण मजबूत होगा। दूसरे दिन गुरुवार सुबह गाजे-बाजे के साथ मंदिर में विधिवत हनुमानजी व शनि महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

मंगल गीतों के बीच मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेककर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन गांव की पावन धरा पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समाराेह में खेतलाजी परम उपासक वागाराम भाेपाजी का सानिध्य रहा। हनुमान युवा मित्र मंडल के विक्रम कुमार, कैलाश कुमार, चंद्रपाल, लक्ष्मण कुमार, प्रताप सुअारा, सांकलाराम, विरमकुमार, मुकेश कुमार, अाकाश कुमार, श्रवण कुमार, पुरण प्रकाश, दलपत कुमार, अर्जुन कुमार, माेंटू, तेजाराम, श्रीपाल, यशपाल अादि का सहयाेग रहा।

Previous Post

लखावत पहुंचे आउवा सत्याग्रह उद्यान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,नपैनोरमा का किया निरीक्षण

Next Post

कांग्रेस ने उदयपुर शहर व ग्रामीण के प्रभारी पद पर हरीश चौधरी, सहप्रभारी डिम्पल राठौड़ नियुक्त

Next Post

कांग्रेस ने उदयपुर शहर व ग्रामीण के प्रभारी पद पर हरीश चौधरी, सहप्रभारी डिम्पल राठौड़ नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page