PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बुधवार मध्य रात्रि को पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर से लाखों के आभूषण चोरी का मामला ,तीसरे दिन मंदिर के पीछे गावई पेचका जाव मे पांच छत्र मिलने की सुचना पर पुरा गाव हुआ एकत्रित सुचना पर पुलिस पहुची मौके पर एफएसएल टीम को दी सुचना , एफएसएल टीम हुई रवाना
तखतगढ 11 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर लाखों के आभूषण ले भागने के मामले के तीसरे दिन शनिवार दोपहर को मंदिर के पीछे गावई पेचका जाव की तरफ किसी व्यक्ति के लघुशंका के लिए जाते समय पांच चांदी के छत्र दिखाई देने की सुचना पर पुरा गाव एकत्रित होकर तुरंत पुलिस को सुचना दी। पुलिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य आभुषणो की छानबीन कर रही है। और एफएसएल टीम को सुचना देकर मौके पर बुलाई गई जिस पर एफएसएल टीम रवाना हो गई है। जब तक पुरा गाव मंदिर परिसर मे मौजूद है।



