• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर पुलिस ने 21.77 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स सहित रानी निवासी दो आरोपीयो को किया गिरफतार, कार भी जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 27, 2026
in Local
0
सुमेरपुर पुलिस ने 21.77 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स सहित रानी निवासी दो आरोपीयो को किया गिरफतार, कार भी जब्त

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा नशा के सौदागरों के विरूद्ध बडी कार्यवाही- पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा अवैध MDMA ड्रग्स की खेप बरामद 21.77 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफतार।नशा के सौदागरों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही।- घटना में प्रयुक्त कार सियाज जब्त ।”नशे के सौदागरों के लिए पाली जिले में कोई जगह नहीं है।””नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  किशोर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, भवानी सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं  सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में अवैध तस्करी एवं नशा के सौदागरों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुए एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीमः-
1. सवाई सिंह निषु थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
2. पदमाराम मुआ न. 1469 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3.  फुसाराम मुआ न. 610 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
4.  दिलीप सिंह कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
5.  छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली। (विशेष भूमिका)
6. केसर सिंह कानि न. 12 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
7. रमेश कुमार कानि न. 829 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
8. भरत कुमार कानि न. 628 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
9. भगवान सिंह कानि न. 715 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
10. अनिल कुमार कानि न. 1672 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
11.आसुराम कानि न. 108 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
12. देवेन्द्र कुमार चालक कानि न. 475 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
13.  मोहित कुमार 112 वाहन चालक पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।

घटना का सारांशः- दिनांक 26.10.2026 को मन थानाधिकारी मय जाप्ता को दौराने गश्त थाने के पीछे आदर्श कॉलोनी गली में एक सियाज कार के पास दो जवान उम्र के लडके खडे दिखाई दिये, दोनो ही व्यक्ति संदिग्ध लगने पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता को बावर्दी देखकर हडबडाकर गाडी में बैठने की कोशिश की तो मन थानाधिकारी मय जाप्ता ने तत्परता से दोनो ही व्यक्तियों को दस्तयाब किया जाकर नाम पता पूछा तो कमशः अपना नाम  रमजान खां पुत्र मोहम्मद अयुब खां जाति अब्बासी मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी प्रताप बाजार रानी पुलिस थाना रानी जिला पाली व  अकरम खां पुत्र शाबिर मोहम्मद जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी चुंगी नाका प्रतापबाजार रानी पुलिस थाना रानी जिला पाली के होने बताया एवं दोनो ही व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो सफेद रंग की थैली में सफेद रंग का धानेदार पदार्थ था, जिसको सूंघा एवं चखने से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की सुगंध आ रही थी, जिस अवैध मादक पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक कांटा से वजन किया गया तो कुल वजन 21.77 ग्राम अवैध सिंथेटीक ड्रग एमडीएमए होना पाया गया। प्रकरण संख्या 367 दिनांक 26.10.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अभियुक्त का विवरणः-
1.रमजान खां पुत्र मोहम्मद अयुब खां उम्र 30 वर्ष निवासी प्रताप बाजार रानी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2.अकरम खां पुत्र शाबिर मोहम्मद उम्र 34 वर्ष निवासी चुंगी नाका प्रताप बाजार रानी पुलिस थाना रानी जिला पाली।

Previous Post

नाना-बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक की मौत दुर्घटना स्थल पर हुई तो घायल की नानां चिकित्सालय में उपचार के दौरान हुई मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page