PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं भवानी सिंह वृत्ताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सुमेरपुर जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं भगाराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली के नेतृत्व में पालडी जोड पुलिया के पास हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
01. कैलाशचन्द उनि पीएस सुमेरपुर सदर।
02. चेलाराम एचसी 632 पीएस सुमेरपुर सदर।
03. पीराराम कानि 378 पीएस सुमेरपुर सदर। (विशेष भुमिका)
04. भंवरलाल कानि 1365 पीएस सुमेरपुर सदर।
05. दशरथ सिंह कानि 733 पीएस सुमेरपुर सदर।
घटना का सारांशः- दिनांक 20.11.2026 को प्रार्थी योगेन्द्र गोयल पुत्र गोविन्द जी जाति अग्रवाल उम्र 53 साल पेशा व्यापारी निवासी छावनी शिवगंज पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली ने एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य से पेश की कि मुझ प्रार्थी की फर्म राजा ब्रदर्स शिवगंज में स्थित है उक्त फर्म में पान मसाला की एजेन्सी है मेरे पास शेर मोहम्मद पुत्र गफूरखॉ उम्र 38 वर्ष जाति मुसलमान हाल नि. पालडी जोड (तह. सुमेरपुर) कार्य करता है। जो मेरे लोडिंग वाहन से आस पास के क्षेत्र में पान मसाला सप्लाई व पेमेंट लाने का कार्य करता है। दिनांक 19.11.2026 को मेरा सेल्समैन पान मसाला बेचकर उसकी राशि व्यापारियों से लेकर अपने घर पालडी जोड से शिवगंज आ रहा था बीच रास्ते पालडी जोड पुलिया के पास वक्त करीब 09.30 पीएम पर एक मोटरसाईकल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाल मिर्च पाउडर फेक कर लगभग 09.50 लाख से अधिक रूपये व सेल्समैन का मोबाइल फोन व मोटरसाईकिल की चाबी लूट कर फरार हो गये है। वगैरह ईत्तला पर प्रकरण संख्या 178 दिनांक 20.11.2026 धारा 309 (4), 03(5) बीएनएस 2023 में पुलिस थाना सुमेरपुर सदर में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया।
विशेष गठित टीम की कार्यवाहीः गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर मोटरसाईकल की चाबी मौके पर ही फेंकी हुई मिली ताबाद एनएच 62 पर लगे कैमरे, आस-पास होटल ढाबों व पेट्रोल पंपो पर लग कैमरे एवं तकनिकी सहयोग से उक्त लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है मुलजिम शेर मोहम्मद उर्फ शेरू से उसकी निशादेही से 852100/- बरामद किये जा चुके है। मुलजिम शेर मोहम्मद उर्फ शेरू व उसके साला दाउद खान ने मिलकर उक्त घटना की साजिश घटना से 20 दिन पहले ही सेठ की राशि हो हडप करने का प्लान बना लिया था पुलिस द्वारा कडी से कडी जोडते हुए तकनिकी सहयोग से लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।
अभियुक्त का विवरणः-
1. शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र गफुर खान उम्र 38 साल निवासी रानीवाडा कला पुलिस थाना रानीवाडा जिला जालौर हाल पालडी जोड पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।

