• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-गोपालन मंत्री कुमावत ने भामाशाहों का किया सम्मान,श्रीराम गोशाला में किया अनेक कार्यों का लोकार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-गोपालन मंत्री कुमावत ने भामाशाहों का किया सम्मान,श्रीराम गोशाला में किया अनेक कार्यों का लोकार्पण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गोपालन मंत्री कुमावत ने भामाशाहों का किया सम्मान,श्रीराम गोशाला में किया अनेक कार्यों का लोकार्पण

तखतगढ 14 मार्च (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान अनेक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कोलीवाड़ा रोड स्थित श्रीराम गोशाला में गोसेवा व समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर गोशाला के विकास से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने गौमाता का पूजन कर गोशाला में सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया। गोशाला अध्यक्ष धीरज सांखला ने बताया कि मंत्री कुमावत ने के. सी. जैन की ओर से दिए गए लोडिंग ऑटो रिक्शा का पूजन कर गौशाला को समर्पित किया। साथ उन्होंने ओएस मोटर्स के नरेश गहलोत द्वारा दिए आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता जयेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मण्ड्ल अध्यक्ष रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुभुज शर्मा, गौशाला समिति के सचिव भंवरलाल परमार, उपाध्यक्ष शिवलाल, भामाशाह केसी जैन, आस्था संस्थान, कोलीवाड़ा के निदेशक नरेंद्र आस्था भामाशाह नरेश गहलोत आदि मोजूद रहे।

रोहिणी एवं शीतला माता मंदिर में किए दर्शन

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गुंदोज में स्थित रोहिणी माता-शीतला माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर इलाकावासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री कुमावत का मेला कमेटी के अध्यक्ष गुमान सिंह राठौड़, संरक्षक जेठमल सोनी, गुंदोज मंडल के महामंत्री भंवरलाल, पूर्व महामंत्री यशवंत सैन, प्रशासक दिनेश बंजारा आदि ने स्वागत किया। इस दौरान पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, खौड़ के पूर्व मण्डल अध्यक्ष हुकम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Previous Post

पाली- 17 मजदूरों को फूड प्वाइजनिंगः फैक्ट्री में बनी दाल, रोटी और चावल खाने के बाद बिगड़ी तबियत

Next Post

घाटोल- पीपलखूट ब्लाक पर गैस सिलिंडरों की क़िल्लत बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम का पुतला फुँका

Next Post
घाटोल- पीपलखूट ब्लाक पर गैस सिलिंडरों की क़िल्लत बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम का पुतला फुँका

घाटोल- पीपलखूट ब्लाक पर गैस सिलिंडरों की क़िल्लत बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम का पुतला फुँका

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page