• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : भावनात्मक संबंधों का टकराव दूर होगा। किसी के प्रभाव से रुके कार्य पूरे होंगे। पुराने कर्ज और बाहरी दबाव से कामकाज में कुछ परेशानी आ सकती है। साझेदारी के कार्यों में अच्छा लाभ मिलेगा।

वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। उधार लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका है, सावधानी बरतें।

मिथुन शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी: नए कार्य की शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ेगा। दुविधा छोड़कर तुरंत निर्णय लें, सफलता अवश्य मिलेगी। राजकीय लाभ के योग हैं। परिवार के सहयोग से उलझे मामले सुलझेंगे।

कुर्क;शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : व्यापार में नए सौदे लाभ दिलाएंगे। दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। व्यर्थ खचों के कारण जरूरी काम रोकने पड़ सकते हैं। अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने से बचें, तनाव बढ़ सकता है।

सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला: सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करना जरूरी होगा। आय-व्यय में तालमेल की कमी से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सही समय पर निर्णय न लेने से काम बिगड़ने की आशंका है।

कन्या;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। परिचितों के कारण अपनी योजनाओं में बदलाव की संभावना है। युवाओं को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : सहयोगियों के विरोध के कारण कार्यशैली में बदलाव करना पड़ेगा। साझेदारी के काम में विवाद की आशंका है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्र लें। रुकावटों के बावजूद भाग्योदय के योग हैं।

वृश्चिक;शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत में दिक्कतें आ सकती हैं। न चाहते हुए भी कारोबारी समझौता करना पड़ सकता है। सोच-समझकर ही निर्णय लें। धैर्य से काम लेने पर अंततः सफलता मिलेगी।

धनु;शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : लोग ईर्ष्यावश आप पर आरोप लगा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। लंबे समय से चल रहे विवाद के समाधान से राहत मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को अनुकूल काम के अवसर मिल सकते हैं।

मकर शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : अधिकारियों से निकटता तरक्की में सहायक हो सकती है। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है। शांत रहें।

कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : तालमेल की कमी से कार्यस्थल पर असुविधा होगी। आप अपनी योजनाओं को लेकर कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से बाधाएं दूर होंगी। आय में बढ़ोतरी के योग हैं।

मीन शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : लापरवाही से कारोबारी नुकसान की आशंका है। काम पर ध्यान दें। निजी कार्यों में सिफारिश करवानी पड़ सकती है। सरकारी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में घी तेल किराणा भाव पढे

Next Post

रानी-राणेश्वर महादेव मंदिर में 9वीं ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं में उत्साह

Next Post
रानी-राणेश्वर महादेव मंदिर में 9वीं ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं में उत्साह

रानी-राणेश्वर महादेव मंदिर में 9वीं ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं में उत्साह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page