PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
सुमेरपुर। तखतगढ़ में मतदान के 48 घंटे पूर्व ही कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रभारी सहित कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
कैबिनेट मंत्री ने दुपट्टा पहन कर किया स्वागत, शेष नाराज कार्यकर्ता जल्द ज्वाइन करेंगे भाजपा
तखतगढ 25 अप्रैल;(खीमाराम मेवाडा) लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान की संपूर्ण तैयारियां हो चुकी है। लेकिन तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में मतदान के 48 घंटे पूर्व यानी बुधवार शाम 6 बजे भोंपू प्रचार थमते ही तखतगढ़ में दल बदलूओ का खेल शुरू हो गया है। पिछले करीब 1 महीने से तखतगढ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के कारण अलग-अलग गुटों में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आखिर बुधवार रात्रि को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की उपस्थिति में तखतगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया प्रभारी रमेश माली एवं पूर्व महासचिव प्रवीण नगर ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
दरअसल शुक्रवार को होने वाले लोकसभा आम चुनाव 2024 के मतदान से 48 घंटे पूर्व बुधवार शाम 6 बजे भोपू प्रचार थमने के बाद पशुपालन डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तखतगढ़ के चकी गली में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। ऐसे में पिछले 1 महीने से नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पद को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा था। जिससे नाराज नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया प्रभारी रमेश माली एवं पूर्व महासचिव प्रवीण नागर ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के समक्ष उपस्थित होकर भाजपा का दामन थामने की इच्छा जाहिर करने पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दोनों कांग्रेस नेताओं को दुपट्टा पहना कर स्वागत करते हुए सदस्यता ग्रहण करवाई है। इस अवसर पर जिला मंत्री पूनम सिंह परमार तखतगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
— पार्टी में नहीं मिल रहा सम्मान और भी करेंगे सदस्यता ग्रहण, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया प्रभारी रमेश माली का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं मिलने एवं लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा के आज दिन तक कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं से ना तो संपर्क किया ना ही किसी का फोन तक नहीं उठाने के कारण कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। और बहुत ही जल्द और भी कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन धाम सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
ये भी पढे
— क्या कहते हैं विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी, जिन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है वो पहले विधानसभा चुनाव से पहले से ही दिमाग से बाहर थे। हमारे साथ सिर्फ दिखावा था। लेकिन अब ऑथेंटिक हो गया। बाकी सभी कार्यकर्ता हमारे साथ है। ऐसी कोई बात नहीं है।
— हरिशंकर मेवाड़ा, कांग्रेस नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर
फोटो 3 कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे पूर्व मीडिया प्रभारी रमेश माली को दुपट्टा पहना कैबिनेट मंत्री
4- नगर कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दुपट्टा पहना कैबिनेट मंत्री