PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-पाली के सुमेरपुर में राजस्थान और गुजरात में चोरी करने वाली गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। चोरों पर कई जिलों में चोरी-नकबजनी और वाहन चोरी की 36 से ज्यादा वारदातों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अनुसान दोनों मजदूरी करते हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए अपराध की राह थामी है।
चोरों की उपयोग में ली बाइक और माल बरामद
सुमेरपुर SHO सवाई सिंह राठौड़ ने बताया- 24 अगस्त को हिंगोला हाल शांति नगर सुमेरपुर निवासी 50 साल के शेरसिंह ने 23 अगस्त को घर में चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सिरोही जिले के पिडंवाड़ा थाना क्षेत्र के हिंगोलिया फली मालप निवासी किशनलाल पुत्र देवाराम और बारला ओडा पिंडवाड़ा निवासी सुरेश उर्फ सुसा पुत्र हीराराम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिन्होंने सुमेरपुर में चोरी की वारदात करना स्वीकार की। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया और वारदात में उपयोग ली बाइक जब्त की। साथ ही माल भी बरामद किया।
दो राज्यों के कई जिलो में मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोनों ने अब तक राजस्थान-गुजरात के कई जिलों में चोरी-नकबजनी और वाहन चोरी करने की 36 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें सुमेरपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर सहित गुजरात क्षेत्र के कई इलाके शामिल हैं। दोनों आरोपी पिंडवाड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
इस टीम ने आरोपियों को पकड़ा
सुमेरपुर थानप्रभारी सुमेरसिंह, उपनिरीक्षक भंवर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल पदमाराम, फुसाराम, कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह, छोटू सिंह, केसर सिंह, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार और उमरदीन की टीम ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।





