PALI SIROHI ONLINE
पाली। जिले के सुमेरपुर शहर के बाईपास पर दिनदहाड़े दो गुटों में फायरिंग में एक युवक की मौत दो घायल होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक पंकिल छिपा के गोली लगने से मौत हो गई और अन्य एक युवक की ओर गोली लगने पर घायल बताया जा रहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिले भर में नाकेबन्दी करवा दी। मौके पर पाली जिला पुलिस अधीक्षक चुन्नाराम जाट, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेनसिंह महेचा, सुमेरपूर DSP भूपेंद्र सिंह शेखावत, सुमेरपूर थानाधिकारी भारत सिंह रावत घटना स्थल पहुचे,
बाली ASP चैनसिंह महेचा ने बताया कि एक पक्ष के नोवी निवासी सुरेन्द्रसिंह नोवी, नाना थाना क्षेत्र निवासी कुणाल मीणा और रूगड़ी (खिंवाड़ा) निवासी सवाईसिंह राजपुरोहित एक कार से जा रहे थे। दूसरे पक्ष के सुमेरपुर निवासी पंकिल छीपा, सुमेरपुर निवासी विनोद घांची और सेवाड़ी गांव निवासी दीपक जोशी दूसरी कार से आ रहे थे। दोनों सुमेरपुर के तहसील कार्यालय के निकट शनिवार दोपहर करीब आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर हमला कर दिया। इस झगड़े में गोली लगने से सुमेरपुर निवासी पंकिल परमार (छीपा) की मौत हो गई और सुमेरपुर निवासी विनोद घांची, नोवी निवासी सुरेन्द्रसिंह नोवी घायल हो गए। जिनका पाली में उपचार जारी है। कुणाल मीणा और दीपक जोशी को दस्तयाब किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। सवाईसिंह फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
सुमेरपुर थाने के SHO भारतसिंह रावत ने बताया कि सुमेरपुर के तहसील कार्यालय के निकट कार में आए दो पक्ष आमने-सामने हो गए और एक-दूजे पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग की गई। सुमेरपुर निवासी 35 साल का पंखिल परमार की मौत हो गई और सुमेरपुर निवासी 37 साल का सुरेन्द्र घांची दो गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। साथ ही इस घटना में सुमेरपुर के नौवी गांव निवासी 42 साल का सुरेन्द्रसिंह नोवी भी घायल हो गया।
घटना स्थल पर FSL क़ी टीम भी पहुच गई है वो घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वही एक आरोपी को पुलिस द्वारा डिटेन करने की जानकारी भी मिल रही है
घायल का वायरल वीडियो सुने
घायल की फ़ोटो
दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना फायरिंग में दो लोग घायल पुलिस ने की नाकाबंदी आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस फायरिंग के बाद एक की मौत बताई जा रही है सुमेरपुर के बस स्टैंड के सामने होटल के सामने दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी जिसमें तीन लोग घायल हुए थे जिसमें एक की तो मौत हो चुकी है जिसमें दो गंभीर घायल ह हुए एक कि मौत हुई है उसकी बॉडी सुमेरपुर की मोर्चरी में रखवाई है घायलों का उपचार जारी है वही पुलिस जाप्ता भी तैनात है।
घायल की फ़ोटो
रंजिश के चलते शनिवार को दो गुटों में टकराव हो गया। इस दौरान फायरिंग में हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहा उनका उपचार जारी हैं।
सुमेरपुर के तहसील चौराहे के पास हुई। फायरिंग में सुमेरपुर निवासी 35 साल के पंकील परमार (सोलंकी) की मौत हो गई। और सुरेंद्र सिंह नोवी ओर विनोद घांची घायल हो गए। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी हैं। बताया जा रहा हैं की रंजिश के चलते दोनों पक्षों में झगडा हुआ।
देखे वायरल वीडियो जिसकी हम पुष्टि नही कर रहे है
(इस खबर को एक डिजिटल मीडिया पर चली गई खबर के आधार पर हमने अपडेट किया है)
वीडियो