• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-मरुधरा ऐप आधारित सर्वे के साथ सुमेरपुर ब्लॉक में व्यापक स्तर पर चलाया गया एंटी लार्वा अभियान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-मरुधरा ऐप आधारित सर्वे के साथ सुमेरपुर ब्लॉक में व्यापक स्तर पर चलाया गया एंटी लार्वा अभियान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मरुधरा ऐप आधारित सर्वे के साथ सुमेरपुर ब्लॉक में व्यापक स्तर पर चलाया गया एंटी लार्वा अभियान l

जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुँची

तखतगढ 5 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग  के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वेदांत गर्ग के निर्देशानुसार मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार एवं रविवार को सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में व्यापक स्तर पर एंटी लार्वा अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा मच्छरों की उत्पत्ति वाले संभावित स्थानों की पहचान कर एंटी लार्वा गतिविधियाँ की गईं। साथ ही आमजन को स्वच्छता बनाए रखने एवं जलभराव नहीं होने देने के संबंध में जागरूक किया गया।


ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने बताया कि वर्तमान मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित विभिन्न जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इन रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है। इसी उद्देश्य से चिकित्सा विभाग द्वारा नियमित रूप से एंटी लार्वा अभियान एवं सर्वे गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक घर एवं सार्वजनिक स्थानों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।


डॉ चुण्डावत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पक्षियों के पानी के बर्तनों, पुराने टायरों, कबाड़ एवं अन्य जल संग्रहण वाले स्थानों की नियमित सफाई करें तथा सप्ताह में कम से कम एक बार इन्हें पूरी तरह खाली कर सुखाएँ। यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द अथवा अन्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटतम राजकीय चिकित्सा संस्थान में जाकर जांच एवं उपचार करवाएँ
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया कि विभाग द्वारा मरुधरा ऐप के माध्यम से डिजिटल सर्वे कार्य किया जा रहा है। फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स प्रत्येक घर का ऑनलाइन सर्वे करते हुए संभावित लार्वा स्थलों की पहचान कर रहे हैं तथा उसी समय आवश्यक एंटी लार्वा गतिविधियाँ भी सुनिश्चित की जा रही हैं। सर्वे के दौरान जलभराव वाले स्थानों का लोकल मैप पर चिन्हांकन, लार्वा की जांच के साथ आमजन को जागरूक करना तथा विभागीय गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड भी मरुधरा ऐप पर दर्ज किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम करना, समय पर संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करना तथा समाज की सक्रिय सहभागिता से स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। विभाग द्वारा प्रतिदिन निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में सर्वे एवं एंटी लार्वा गतिविधियाँ लगातार संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के दौरान आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स ने आमजन को “हर रविवार—मच्छरों पर वार” अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, पानी को ढककर रखने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूर्ण सहयोग करने की अपील की।


ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी मरुधरा ऐप आधारित सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियाँ, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे, जिससे सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।

Previous Post

3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापताः बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Next Post

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा मुंबई में हुई संपन्न

Next Post
श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा मुंबई में हुई संपन्न

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा मुंबई में हुई संपन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page