• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर- मकान से नकदी ओर लाखो का सोना चांदी चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 18, 2026
in Local
0
सुमेरपूर- मकान से नकदी ओर लाखो का सोना चांदी चोरी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर-नगर के घांचियों का वास में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसे नकदी सहित सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार जोधपुर था।

दो दिन बाद दूध के कूपन लेने भाई का लड़का घर पहुंचा तो मकान के ताले टुटे मिले। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरो ने उसी रात घांचियों वास नहर पर भी दो अन्य घरों के भी ताले तोड़े लेकिन वहां कोई हाथ नहीं लगा। चोर सीसीटीवी में कैद हुए है। घटना 14 मार्च की रात की हैं।

पीड़ित नरपतलाल जाजड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 13 मार्च को परिवार सहित निजी कार्य से जोधपुर गए थे। 15 मार्च शाम को भैरूचौक क्षेत्र में रहने वाले भाई को बोला की मेरे घर पर गोशाला के दूध के कूपन पड़े हैं वे ले जाकर दूध ले आए। भाई का लड़का घर पहुंचा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व वॉलड्रॉप के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा था। चोर घर से 3.25 लाख रुपए नकद, 15 किलो चांदी के सिक्के, 100 ग्राम सोने के सिक्के, सोने के जेवर में 1 रकडी सेट, 1 मंगलसुत्र, 1 सोने का कन्दौरा, 3 सोने की चैन, 5 सोने की अंगूठी, 1-1 गले का सेट व कान का झुमका, चांदी की पायल 15 जोडी, चांदी का गिलास, दो कटोरी, 500 ग्राम वजनी चम्मच व थाली व एक चांदी का कन्दौरा, चांदी के बर्तन सहित अन्य कीमती जेवर शामिल हैं।पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। अन्य घरों को भी बनाया निशाना चोरों ने उसी रात घांचियों का वास नहर क्षेत्र में दो अन्य घरों के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। एक मामले में मांगीलाल भाटी के खाली मकान को निशाना बनाया गया। चोरों ने पहले ऊपर रहने वाले किरायेदार के दरवाजे को बाहर से बंद किया और फिर नीचे आकर ताला तोड़ा।

एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए सीआई सवाई सिंह ने बताया कि घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है और जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोमवार को एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्यस्त मार्ग पर वारदात, चर्चा की विषय : नगर के घांचियों

वास एक व्यस्ततम मार्ग हैं। जिस घर पर चोरी हुई वहां पर बड़ी संख्या में लोग निवासरत हैं। यहां 24 घंटे वाहनों व लोगों का आवागमन रहता हैं। ऐसे में चोरी होना नगर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Previous Post

आबूरोड BJP नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला आयोजित

Next Post

पाली-साली से कहा-बच्चों का ध्यान रखना, खुद को गोली मारी, मौत

Next Post
पाली-साली से कहा-बच्चों का ध्यान रखना, खुद को गोली मारी, मौत

पाली-साली से कहा-बच्चों का ध्यान रखना, खुद को गोली मारी, मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page