PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर की मुख्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण करके आम नागरिकों को राहत दिलाए- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
तखतगढ 13 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सुमेरपुर शहर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा एवं नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाडा के नेतृत्व में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (प्रशासक) को विरोध प्रदर्शन के पश्चात ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की मुख्य समस्याओं का उल्लेख करते हुए अवगत कराया कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करके आम नागरिकों को राहत दिलाई जाए। ज्ञापन में नगरपालिका और जलदाय विभाग द्वारा नये जल कनेक्शन लेते समय नियमों के विपरीत अलग अलग शुल्क लेने से उपभोक्ताओं पर पड़ रहे दोहरे आर्थिक भार को बंद करवाने, पूर्ववर्ती एवं वर्तमान सरकार के शिविरों में लगी पत्रावलियों का पूर्णतया निस्तारण करवाने, विभिन्न वार्डों में रोड़लाईट, नाली निर्माण व सड़क निर्माण में दुर्भावनापूर्ण कार्य नहीं करवा कर नयी बनने वाली सड़कों को डामर रोड़ की बजाय सीसी रोड़ ही बनवाने, जाखानगर में गरीब परिवारों को बेदखल करने के लिए नगर पालिका द्वारा नोटिस दिए गए हैं, यह न्यायोचित नहीं है। इनको जारी किए गए नोटिसों को निरस्त किए जाए या इनको अन्य उपयुक्त स्थान पर रहने योग्य मकान बनाकर विस्थापित किया जाए।
इसके अतिरिक्त ज्ञापन में गैस पाइप लाइन और पानी की पाइप लाइन डालने के बाद खड्डों को शीघ्र वापस भरवाने एवं गलियों में बबूल की कटाई करवाने, हाल ही में पुनर्निर्मित गौरव पथ के पंचायत समिति के बाहर की तरफ सड़क किनारे लगे फेरो कवर के पास छोड़े गए गड्ढों को भरवाकर समतल करवाने, बरसात से पूर्व नगर के सभी नाले नालियों की सफाई करवाने एवं जलभराव क्षेत्रों को चिन्हित कर जल निकासी को दुरस्त करवाने, नगर के पार्कों व बगीचों की नियमित सफाई के साथ व्यवस्थित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने, अर्द्ध विकसित कोलोनियों व जाखानगर में सड़क व नालियों का निर्माण कर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने, नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को गोशालाओ में भेजने, खुले में ले जा रहे कचरा परिवहन ट्रेक्टरों को ढककर ले जाने और नगर के सभी व्यस्त स्थलों पर ट्रेफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने के पश्चात नगर में हो रही अनावश्यक विद्युत कटौती एवं वोल्टेज के उतार चढ़ाव को लेकर महिलाओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली घर का घेराव किया गया।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, महासचिव जाफर सिलावट, महेश परिहार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, किसान कांग्रेस जिला संयोजक शंकर लाल माली, नगर संगठन महासचिव संतोक सिंह ओलवी, उपाध्यक्ष शैतान कुमार, महासचिव बरकत अली, हर्षद देवड़ा, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, कैलाश गोयल, मेहबूब कायमखानी, अमृत लाल, किशोर खंडेलवाल, किशोर बुरासिया, हिम्मत गहलोत, मुकेश भारती, निवर्तमान पार्षद खूबचंद खत्री, चतराराम मेघवाल, नरेश कुमावत, सरदार खान, भरत बोराणा, सुरेन्द्र परमार, अशोक सोनी, मानसिंह रामनगर, संजय बाफना, रमेश रावल, अनुराग मीणा, जगदीश कुमार, भगवान लाल, यशपाल भाटी, अचलदास, जसवंत भारद्वाज, मंछाराम, चम्पालाल मेघवाल, छोटू खान, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार, देवाराम सैन, हेमंत दे वासी, महेन्द्र मेघवाल, रामचंद्र मेघवाल, विरेंद्र सिंह,मदन माधव, सुरेन्द्र सिंह, हितेष माधव, कमलेश चौहान,सुगना देवी, पुष्पा, लीला देवी, ऊषा, सीता देवी, बबली, रसीला, कांता, गजी देवी एवंफूली देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


