PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बाबा रामदेव नवयुवक मंडल सुमेरपुर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन संपन्न; विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
तखतगढ 19 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) बाबा रामदेव नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य और अलौकिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में धर्मप्रेमी जनता ने उपस्थित होकर भजनों की अमृत वर्षा का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस भजन संध्या के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमान हरिशंकर जी मेवाड़ा अतिथि से मौजूद रहे। उनके साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए पूर्व पार्षद श्री सुमेर मीणा और कांग्रेस नेता श्री जगदीश राजगुरु और भाजपा नेता गोपाल जी भाटी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी पधारे हुए मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों ने मंडल के इस सराहनीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा की और ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में महाप्रसाद वितरण और महाआरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ।

