• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-भाजपा संविधान काे कमजाेर कर रहीं, बचाने की लड़ाई में हर कार्यकर्ता बने सिपाही- हरिशंकर मेवाड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
सुमेरपूर-भाजपा संविधान काे कमजाेर कर रहीं, बचाने की लड़ाई में हर कार्यकर्ता बने सिपाही- हरिशंकर मेवाड़ा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भाजपा संविधान काे कमजाेर कर रहीं, बचाने की लड़ाई में हर कार्यकर्ता बने सिपाही- हरिशंकर मेवाड़ा

कांग्रेस का ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचने का आह्वान

तखतगढ 7 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चल रहे ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कोसेलाव स्थित हिंगोटिया हनुमान मंदिर परिसर में तथा पाली देहात ब्लॉक की बैठक गुंदोज में आयोजित हुई। दोनों बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा सुमेरपुर के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि देश का लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में है और संविधान की मूल भावना से लगातार छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आरक्षण व्यवस्था एवं 5 साल में चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यता को खत्म किया जा रहा है। मेवाड़ा ने कहा कि आज जरूरत है कि हर कार्यकर्ता जागरूक होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आए। वोट का अधिकार जनता की ताकत है, इसे कमजोर करने की हर कोशिश का डटकर विरोध करना होगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान बचाने की इस लड़ाई में सिपाही बनकर खड़ा रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए और आमजन से सीधा संवाद बढ़ाया जाए, ताकि सरकार की नीतियों की सच्चाई लोगों तक पहुंच सके।

प्रभारी मकसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और नीतियों के खिलाफ हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक जाकर सच्चाई उजागर करे और जनता के हक की आवाज को मजबूत बनाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह, गणेशराम चौधरी, ब्लॉक प्रभारी आनंद, श्रवणसिंह, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बैरवा, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह, भंवरसिंह चौधरी, पेमाराम देवासी, जगदीश राजपुरोहित, मानसिंह, अर्जुन देवासी, हरी प्रसाद मीणा, डायाराम मीणा, मनरूप राम मीणा,
अानंद साेलंकी, जाेगाराम साेलंकी, लक्ष्मण मेघवाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

पिंडवाड़ा- तस्करी में वांछित 20 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

चामुंडेरी ग्राम में 24 गांव मेघवाल समाज की मीटिंग का आयोजन हुआ,आगामी अंबेडकर जयंती पर भी हुई चर्चा

Next Post

चामुंडेरी ग्राम में 24 गांव मेघवाल समाज की मीटिंग का आयोजन हुआ,आगामी अंबेडकर जयंती पर भी हुई चर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page