PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के सरूपगंज कस्बे में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार सरूपगंज निवासी रुस्तम खान पुत्र कालू खान ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले सरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
रुस्तम खान का आरोप है कि 3 दिन पहले उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे धमकाकर वापस भेज दिया। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
पत्नी ने भी जहर पिया
इसी घटनाक्रम के बीच बुधवार सुबह रुस्तम खान की पत्नी भी सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वहां उसने नर्सिंग स्टाफ से बहस की और बाद में स्वयं भी कोई विषाक्त पदार्थ पी लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे महिला वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
जब महिला से इस संबंध में पूछा गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

