PALI SIROHI ONLINE
सरूपगंजः मामूली विवाद में युवक पर तलवार से हमला कर किया घायल
सरूपगंज-थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद के चलते एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे के लगभग रामपुरा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने साहेबाराम पुत्र चुनाराम भील के सिर पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमलेश गहलोत मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल लाकर उपचार करवाया। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद के कारणों की जांच कर रही है।


