सरुपगंज-रिटायर्ड बिजली कर्मी की करंट से मौत, दो दिन बाद पता चला, पुलिस मौत के कारणों को खोजने में लगी
PALI SIROHI ONLINE
सरुपगंज-सरूपगंज | कस्बे की इंद्रा कॉलोनी में घर के पीछे बने बाड़े की तारबंदी में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड विद्युतकर्मी उदयसिंह (65) पुत्र लालसिंह रावत, निवासी बगड़ी नगर (पाली) हाल इंद्रा कॉलोनी, स्वरूपगंज का था और घर पर अकेला रहता था।
दो दिन तक घर में कोई हलचल नहीं दिखने और दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। शव करीब दो दिन पुराना बताया गया।बाड़े में लगा रखे थे फूल, अंधेरा होने पर लगा रहा था बल्ब पुलिस को आस पड़ौस के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग के मकान के पीछे एक बाड़ा बना रखा है। बाड़े में फूलों के पौधे लगा रखे हैं। बुजुर्ग रोज सुबह 4 बजे उठकर स्नान करने के बाद पौधों से फूल लेते थे। सुबह-सुबह अंधेरा होने पर बुजुर्ग ने बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। 2 दिन तक रे मकान में हलचल नहीं देखी। बाद में ग मकान से बदबू आने लगी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी।

