• March 18, 2026

काछोली- युवकों ने दुकान में मचाया उत्पात, विरोध मे काछोली गांव बाजार बंद रखा

PALI SIROHI ONLINE

सरुपगंज-थाना क्षेत्र के काछोली में सोमवार शाम नशे में चार युक्कों ने सब्जी बेचने वाली महिलाओं व एक दुकानदार से हाथापाई कर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जीप में सवार होकर भाग गए। घटना के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने काछोली बाजार बंद रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे टेम्पो स्टैंड के पास एक कमांडर जीप में सवार चार युवक नशे में पहुंचे और महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने सफीर भाई पुत्र मंजूर भाई की दुकान पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। आरोपियों के पास हथियार भी बताए गए हैं। मंगलवार को ग्रामीण थाने पहुंचेऔर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एक आरोपी अर्जुनराम गमेती को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। अन्य की तलाश है

You cannot copy content of this page