• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्वरूपगंज बाईपास पर 20वें राम रसोड़े का शुभारंभः रोज पांच सौ यात्रियों को मिलेगा भोजन, ग्रामीण भी करते हैं सहयोग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0
स्वरूपगंज बाईपास पर 20वें राम रसोड़े का शुभारंभः रोज पांच सौ यात्रियों को मिलेगा भोजन, ग्रामीण भी करते हैं सहयोग

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज बाईपास पर बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा 20वें राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन रेवानाथ महाराज के सानिध्य में हुआ।

सेवा समिति के संतोक राम बोहरा ने बताया कि बाईपास स्थित रोड पर इसका उद्घाटन किया गया। समारोह में भामाशाह ओमप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेशकुमार प्रजापत, अधीक्षण अभियंता माही डेमअधिकारी सुरेशकुमार प्रजापत, अधीक्षण अभियंता माही डेम बांसवाड़ा प्रकाशचन्द्र रेगर और अग्रवाल समाज स्वरूपगंज के मुख्य चुनाव अधिकारी जयकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।

संत रेवानाथ महाराज और अतिथियों का सोमैया के साथ स्वागत किया गया, जिसके बाद महाआरती हुई। महाआरती के पश्चात सभी अतिथियों को दुप्पटा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भुवनेश पुरोहित, मनोज अग्रवाल, प्रकाश चंद्र रेगर, सुरेश कुमार प्रजापत, जयकेश अग्रवाल, मुश्ताक अहमद नागौरी और जितेंद्र बंसल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समिति लगातार 20 वर्षों से राम रसोड़े का आयोजन कर रही है, जो यात्रियों की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

समिति के मोहनलाल परमार ने बताया कि इस राम रसोड़े में प्रतिदिन लगभग पांच सौ यात्री भोजन ग्रहण करते हैं। पूरे गांव से मिलने वाला सहयोग इस आयोजन को सफल बनाता है। रात्रि विश्राम के लिए भी यहां करीब दो सौ से तीन सौ यात्री रुकते हैं।

समारोह में पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, ललित बंसल, पूर्व सरपंच ललिता अग्रवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयेश और तलसाराम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और भामाशाह उपस्थित रहे।

सेवा समिति द्वारा आयोजित इस राम रसोड़े में प्रतिदिन बाबा को मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस भंडारे में चूरमा, लापसी और हलवा जैसे पकवानों का भोग चढ़ाया जाता है।

Previous Post

आबूरोड-बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

Next Post

पालडी एम में बच्चे ने निगला 5 रुपए का सिक्काः गले में अटका, ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन की तैयारी

Next Post
पालडी एम में बच्चे ने निगला 5 रुपए का सिक्काः गले में अटका, ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन की तैयारी

पालडी एम में बच्चे ने निगला 5 रुपए का सिक्काः गले में अटका, ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन की तैयारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page