• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-करीब तीन माह से फरार थाना स्तर का टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कमलेश गेहलोत नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 102/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना रोहिडा में नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त से भरे कट्टे व मोटरसाईकिल को छोडकर मौके से फरार हुए अभियुक्त रूपाराम पुत्र निम्बाराम जाति गमेती भील उम्र 35 साल पेशा मजदूरी निवासी जेलाफली वाटेरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही करीब तीन माह से फरार चल रहा था जिससे बाद तलाश मुखबिरान की सहायता से दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 24.05.2026 को  अमराराम खोखर नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा मय जाब्ता द्वारा गोपालाबेडा पर नाकाबंदी के दौरान मांडवा की तरफ से मोटरसाईकिल नंबर आरजे-38-एसएफ-0705 आती हुई दिखाई दी जो नाकाबन्दी पोईन्ट से करीब 100 मीटर की दूरी से वापस मोडने लगा जिस पर थानाधिकारी को सन्देह होने पर मय जाब्ता द्वारा पिछा किया तो मोटरसाईकिल पर एक सफेद रंग का कट्टा दाहिनी तरफ बन्धा हुआ तथा एक व्यक्ति के पास एक और कट्टा बीच में रखा हुआ था जिस पर हमराह जाब्ता ने उक्त व्यक्ति की पहचान रुपाराम पुत्र निम्बाराम निवासी जेलाफली वाटेरा के रुप में की जिस पर सरकारी वाहन में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माईक) से रुपाराम को रुकने हेतु कहा परन्तु मोटरसाईकिल चालक द्वारा तेजगति से चलाते हुए कुछ दूर आगे चलने पर मोटरसाईकिल सडक पर फिसलने से मोटरसाईकिल व कट्टों को वहीं छोड कर रुपाराम व उसका साथी भागने लगे जिनका जाब्ते द्वारा पीछा कर पकडने का प्रयास किया परन्तु पहाडी ईलाका होने से रुपाराम व उसका साथी भाग गये। जिस पर चैक किया गया तो दो प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त कुल 20.720 किलोग्राम भरे हुये पाये गये। जिस पर डोडा पोस्त को बरामद कर मुल्जिमानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तः- रूपाराम पुत्र निम्बाराम जाति गमेती भील उम्र 35 साल पेशा मजदूरी निवासी जेलाफली वाटेरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. कमलेश गेहलोत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
2. दिनेश कुमार कानि नंबर 807 पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
3.  ओमप्रकाश कानि नंबर 292 पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
4. तेजाराम कानि नंबर 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
5. पुखराजसिंह कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
6. बाबुलाल कानि नंबर 410 पुलिस थाना सरूपगंज।

Previous Post

सिरोही में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म:पूर्व विधायक लोढ़ा के हस्तक्षेप के बाद सोमवार तक भुगतान का आश्वासन

Next Post

सरुपगंज- 100 लीटर कच्ची वॉश व शराब में प्रयुक्त सामान को किया नष्ट

Next Post

सरुपगंज- 100 लीटर कच्ची वॉश व शराब में प्रयुक्त सामान को किया नष्ट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page