• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-अवैध डोडा पोस्त भरवाने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0
सरुपगंज-अवैध डोडा पोस्त भरवाने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेंद्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त वांछित मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने हेतु चलाए जा रहे विषेष अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय टीम द्वारा अपराध संख्या 90 दिनांक 25.03.2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में डोडा पोस्त भरवाने वाला मुलजिम जीवन सिंह आंजणा पुत्र शान्तिलाल आंजणा जाति आंजणा उम्र 41 साल निवासी म.न. 262/02 वार्ड नं. 13 नारायण देव मन्दिर के पास गडी मोहल्ला डीगांव माली पुलिस थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। जिससे बाद पुछताछ प्रकरण में गिरफतार किया गया। जिससे अनुसंधान किया जा रहा है।

घटना विवरणः- दिनांक 24.02.2025 को  हुकमसिंह उनि मय जाब्ता पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु मालेरा टोल से पहले फोरलाईन हाईवे 27 पर पहुंचकर उदयपुर से पिण्डवाडा की तरफ जाने वाले हाईवे पर नाकाबंदी शुरू की तो दौराने नाकांबदी उदयपर की तरफ से एक ग्रे कलर की टाटा कार नम्बर आरजे 10-सीबी-4934 तेजगति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस जाब्ता को देखकर कार चालक ने कार को बायी तरफ घुमाकर हाईवे से नीचे उतार ली जिस पर संदेह होने पर कार को घेरा देकर वाहन को रूकवाया। उक्त वाहन में एक व्यक्ति चालक सीट पर व एक व्यक्ति पास की सीट बैठा हुआ पाया गया। वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में दो प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त कुल 37.430 किलोग्राम भरा हुआ पाया गया। जिस पर मुल्जिम वालाराम व चौखाराम को मौके से गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ को बरामद कर कार को जब्त किया गया था। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः जीवन सिंह आजंणा पुत्र शान्तिलाल आजंणा जाति आजंणा उम्र 41 साल निवासी म.न. 262/02 वार्ड नं. 13 नारायण देव मन्दिर के पास गडी मोहल्ला डीगांव माली पुलिस थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश

पुलिस टीम :-
1 ओमप्रकाश निपु. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज
2. बाबुलाल कानि न 410, पुलिस थाना सरूपगंज
3.पुखराज कानि न 61, पुलिस थाना सरूपगंज
4. गोपीलाल कानि न 365, पुलिस थाना सरूपगंज
5. फतेहदान कानि न 465, पुलिस थाना सरूपगंज

Previous Post

पिण्डवाड़ा थाने के 04 एनडीपीएस मे जब्त कुल 17 क्विंटल 58 किलो डोडा व गांजा को जलाकर किया निस्तारण

Next Post

सरुपगंज-01 वर्ष से वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post
सरुपगंज-01 वर्ष से वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

सरुपगंज-01 वर्ष से वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page