PALI SIROHI ONLINE
सोमेसर, पाली-सोमेसर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार शाम को ऊब छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। वहीं, कुंवारी लड़कियों ने अच्छे वर की कामना से उपवास किया।
महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। शाम को सूर्य अस्त होने से लेकर चांद निकलने तक वे खड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने सज-धजकर छठ माता की पूजा-अर्चना की और मंगल गीत गाए। कई महिलाओं ने देवालयों में जाकर दर्शन भी किए।
कुंवारी लड़कियों ने भी अच्छे वर की कामना के साथ यह व्रत रखा। सूर्य अस्त के बाद शाम को महिलाओं ने चांद के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत खोला।
सोमेसर के अलावा बूसी, निंबाड़ा, सोडावास, टेवाली, इटंन्दरा, जवाली, खोंड, डुठारिया, सावलता, भादरलाऊ और इंद्रवाडा जैसे गांवों में भी महिलाओं ने ऊब छठ पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।

