• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अभिमन्यु सिंह राठौड़ बने सेना में लेफ्टिनेंट:गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, शोभायात्रा भी निकाली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0
अभिमन्यु सिंह राठौड़ बने सेना में लेफ्टिनेंट:गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, शोभायात्रा भी निकाली

PALI SIROHI ONLINE

सोमेसर-सोमेसर कस्बे के पास इटन्दरा मेडतियान निवासी अभिमन्यु सिंह राठौड़ भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

उनके पिता लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि चेन्नई स्थित ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) में पासिंग आउट परेड के बाद अभिमन्यु सिंह गांव आए। उन्होंने आशापुरा माताजी मंदिर, भटियाणी माता मंदिर और अन्य मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

परेड के दौरान सैन्य वर्दी में अभिमन्यु सिंह राठौड़ का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। उनके परिवारजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए गांव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अभिमन्यु सिंह का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

तखतगढ-थमा गया भोपू प्रचार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों ने निकाली रेलिया,गुजरात को घर घर होगा जनसंपर्क

Next Post

सिरोही में जनगणना कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलाः कर्मचारी नेता ने एडीएम व जिला सांख्यिकी अधिकारी से मिलकर भुगतान की मांग की

Next Post

सिरोही में जनगणना कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलाः कर्मचारी नेता ने एडीएम व जिला सांख्यिकी अधिकारी से मिलकर भुगतान की मांग की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page