• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजतरोड- चोरी की कार बरामद, वाहन चोर गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0
सोजतरोड- चोरी की कार बरामद, वाहन चोर गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

पाली- कमला निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सोजतरोड जिला पाली ने बताया कि दिनांक 18.08.2025 को थाना सोजतरोड पर प्रार्थी  रमेशकुमार पुत्र दमाराम जाति प्रजापत निवासी धुधला ने थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि दिनांक 17.08.2025 को मेरे गैराज का ताला तोड़कर उसमे रखी गाडी क्रेटाकार आरजे 02 सीडी 6205 को अज्ञात चोरो द्वारा चुराकर ले गये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 153 दिनांक 18.08.2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

वाहन चोरी की घटना को सरसब्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय मोनिका सैन आईपीएस के निर्देशन में एवं  जयसिह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व  रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा साक्ष्यो का संकलन कर तकनिकी सोर्स के आधार पर प्रकरण मे वाछित मुलजिम सचिन पुत्र  मारूती मडावी उम्र 40 साल निवासी कालु केवाडी तलेगांव दाभाडे पुलिस थाना महाराष्ट्र को गिरफतार किया गया एवं मुलजिम द्वारा चुराई गई क्रेटा कार को बरामद करने में सफलता अर्जित की गई।

कार्यवाही टीम :-
01 कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़
02  वेदपाल सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
03 श्रवणकुमार कानि 1309 पुलिस थाना सोजतरोड
04 जगदीश कानि 1099 पुलिस थाना सोजतरोड
05सुनिल चांगल कानि 1545 पुलिस थाना सोजतरोड

– गिरफतार शुदा मुलजिम का विवरणः-
सचिन पुत्र मारूती मडावी उम्र 40 साल निवासी कालु केवाडी तलेगांव दाभाडे पुलिस थाना महाराष्ट्र।

आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

Previous Post

देसूरी पुलिस ने कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त, तीन गिरफतार

Next Post

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शनिवार को मारवाड़ जंक्शन के दौरे पर रहेंगे

Next Post

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शनिवार को मारवाड़ जंक्शन के दौरे पर रहेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page