PALI SIROHI ONLINE
संवाददाता जयनारायण सिंह सोजत
माहौल हमारे पक्ष में है पूरे प्रदेश के अंदर सरकार को मजबूरी में चुनाव की घोषणा करनी पड़ी -पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
सोजत रोड | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संक्षिप्त दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का
गर्मजोशी से किया स्वागत
सोजत रोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर सोजत रोड पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाश सिंह कच्छवाहा के निवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
इसके बाद अशोक गहलोत ने मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनका हालचाल जाना औरहै संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। गहलोत के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ , लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, पूर्व विधायक सुरेंद्रगोयल , पूर्व मुख्य सचिव व सोजत कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य , जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, विजेंद्र सिंह चौधरी पूर्व जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष बच्छराज महेश्वरी, पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष प्रदीप राज सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऐश्वर्यासांखला , नीलम बिरला ,बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री का सियाट , माली समाज भवन, सोजत रोड नेहरू उद्यान, सहित जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
इनका कहना
मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुरू कर दी है माहौल हमारे पक्ष में है पूरे प्रदेश के अंदर सरकार को मजबूरी में चुनाव की घोषणा करनी पड़ी हाई कोर्ट जज साहब ने कहा अगर सरकार चुनाव नहीं करवाती है हम चुनाव करवाएंगे तब जाकर सरकार को झटका लगा उन्होंने सहमति दी है चुनाव की अब चुनाव सामने है हमारे और तैयारी पूरी चल रही है कांग्रेस की हम लोग कामयाब होंगे
श्री अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान


