PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत के पास नेशनल हाईवे 162 पर रविवार को टाइल्स से भरा ट्रेलर पलट गया। ड्राइवर समय रहते बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। उसे हल्की चोटें आई हैं।
ट्रेलर गुजरात के मोरबी से टाइल्स लेकर जयपुर जा रहा था। खोखरा गांव के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े में पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और ड्राइवर को बाहर निकाला। हालांकि ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना के बाद चंदावल पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेलर को सीधा करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। राजमार्ग पर यातायात सामान्य है।




