PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
पाली-नकबजनी की वारदात के विरूद्ध पाली पुलिस की बडी कार्यवाही पुलिस थाना सोजतरोड की कार्यवाही। पुलिस थाना सोजतरोड के ग्राम खारिया सोढा मे रात्री मे नकबजनी कर सोने चांदी के जैवर चोरी कर ले जाने वाले मुलजिम को किया गिरफतार आदर्श सिधू आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि ऑपरेशन ‘गुप्त के तहत वाछित अपराधियों की धरपकड, संगठीत अपराध की रोकथाम व जिले में हो रही चोरी व नकबजनी की वारदातों को सरसब्ज करने व माल मुल्जिम की तलाश हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को व्यक्तिशः निर्देशित किया जाकर एक विशेष अभियान चलाया जाकर विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, जेठुसिह आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में अमराराम मीणा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड व गौतम मु०आ० 531 प्रभारी साईबर सैल के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया जिस पर टीम द्वारा अथक प्रयास कर मुखबिरान सोर्स व तकनिकी सहयोग से दिनाक 04.11.2025 को प्रकरण सख्या 130 दिनांक 27.06.2025 धारा 331 (4).305 (ए) बीएनएस 2023 पुलिस थाना सोजतरोड मे ग्राम खारिया सोढा मे रात्री में हुई नकबजनी के आरोपी गिरधारीसिंह पुत्र रामसिंह उम्र 37 साल निवासी खारिया सोढा पुलिस थाना सोजतरोड़ जिला पाली राज० को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया। मुलजिम से प्रकरण का माल मशरूका बरामदगी सम्बन्ध में, वारदात में अन्य शरीक मुल्जिमानों व अन्य वारदातों के बारे गहनता से मनोवैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान / पुछताछ की जा रही हैं जिनसे और भी कई वारदातों का खुलासा किया जायेगा।कार्यवाही टीम :-
01. अमराराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड।
02. राजुराम सउनि पुलिस थाना सोजतरोड।
2 गौतम मु.आ. 531 साईबर सैल पाली।
03 फूलसिह मुआ न. 173 पुलिस थाना सोजतरोड।
04. सुनिल चांगल कानि न. 1545 पुलिस थाना सोजतरोड।
05 मुकेश कुमार कानि. न. 1350 पुलिस थाना सोजतरोड।
06 शैलेन्द्र कानि. 1804 साईबर सैल पाली।
गिरफतार शुदा मुलजिम का विवरणः
गिरधारीसिंह पुत्र रामसिंह उम्र 37 साल निवासी खारिया सोढा पुलिस थाना सोजतरोड़ जिला पाली राज०
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन “गुप्त” को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सटटा, ऑनलाईन बेटिंग, बिना नम्बरी / संदिग्ध वाहन सोशल मिडिया पर हथियार सहित, डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध व संदिग्ध व्यक्ति, मनचले / रोमियों ईत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाट अप्प 9251255006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाऐगी। उक्त व्हाटसअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

