• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत रोड थाने का एसपी मोनिका सेन ने  निरीक्षण कर जनसुनवाई की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
सोजत रोड थाने का एसपी मोनिका सेन ने  निरीक्षण कर जनसुनवाई की

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

पाली जिले की नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने रविवार को सोजत रोड पुलिस थाने का प्रथम बार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सोजत सर्कल के पुलिस उपाधीक्षक रतनाराम तथा थाना अधिकारी कमला लोहार ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। एसपी सेन को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सेन ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अपराध स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना रजिस्टर, मालखाना, हाजत, रिकॉर्ड रूम सहित साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और थाना अधिकारी कमला लोहार को निर्देशित किया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। साथ ही आमजन को राजकोप ऐप की जानकारी देकर इसका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी सेन ने गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, बीट प्रणाली को सक्रिय रखने तथा महिला एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना उत्पन्न करना भी है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बीट प्रभारी सजग रहेंगे तो अपराधियों में भय बना रहेगा और आमजन निडर होकर पुलिस से जुड़ेंगे। बीट सिस्टम जितना मजबूत होगा, पुलिस और जनता के बीच समन्वय उतना ही बेहतर होगा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सेवा भाव और जनभागीदारी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शांति समिति सदस्य एवं सोजत रोड क्षेत्र के पुलिस जनभागीदारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली में नाबालिग से रेप करने वाले पाखंडी को उम्रकैदः इलाज का झांसा देकर आश्रम में रखा, परिजनों से कहा था-इसे मेरी सेवा में लगाओ

Next Post

आहोर-मालपुरा में नव निर्मित जीर्णोद्वार झोपडी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

Next Post
आहोर-मालपुरा में नव निर्मित जीर्णोद्वार झोपडी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

आहोर-मालपुरा में नव निर्मित जीर्णोद्वार झोपडी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page