PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह
ऑपरेशन ‘गुप्त के तहत पुलिस थाना सोजतसिटी की कार्यवाही।> 01 देशी पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस बरामद।> 02 मुल्जिम गिरफ्तार व 01 मोटर साईकिल जब्त ।
पाली- देवेन्द्रसिहं निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सोजतसिटी जिला पाली ने बताया दिनांक ऑपरेषन ‘गुप्त’ के तहत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत जयसिहं तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में रतनाराम आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्रसिहं नि.पु. पुलिस थाना सोजतसिटी के नेतृत्व में पुलिस थाना सोजतसिटी टीम द्वारा बिलाडा मोड, सरहद सोजतसिटी पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाईकिल नम्बर RJ 22 ES 2125 पर सवार दो व्यक्तियों को रुकवाकर तलाषी के दौरान 01 पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस बरामद कर 01 मोटर साईकिल नंबर RJ 22 ES 2125 को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण दिनांक 28.02.2026 को घेवरराम उ.नि. मय जाब्ता द्वारा बिलाडा मोड नाकाबंदी के दौरान वक्त 06.00 पीएम पर साण्डिया की तरफ से पुलिया के नीचे से होते हुए एक मोटरसाईकिल नम्बर R.J 22 ES 2125 को रूकवाया जाकर जामा तलाषी ली गई 01 देषी पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस मिले। जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाकर 01 पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस बरामद कर 01 मोटर साईकिल नंबर RJ 22 ES 2125 को जरीये फर्द जब्ती के जब्त किया जाकर मुल्जिमान सुखदेवसिंह व किषनाराम को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना सोजतसिटी पर प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया। प्रकरण में मुल्जिमान से गहन अनुसंधान जारी है।
गठित टीम:-
- घेवरराम उ.नि. पुलिस थाना सोजतसिटी,
- मनीष शर्मा सउनि पुलिस थाना सोजतसिटी,
- सफी मोहम्मद मु.आ. 1162 पुलिस थाना सोजतसिटी,
- बीरमराम कानि. 986 पुलिस थाना सोजत सिटी,
- सुभाष कानि. 125 पुलिस थाना सोजत सिटी,
- सत्यनारायण कानि. 61 पुलिस थाना सोजत सिटी,
- सुनिल कुमार कानि. 379 पुलिस थाना सोजत सिटी,. 08. नंदलाल कानि. 1666 पुलिस थाना सोजत सिटी,
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं
दर्ज प्रकरण: नाम पता मुलजिम
1.सुखदेवसिंह पुत्र बिरदासिंह उम्र 33 साल निवासी कनेर का बाडिया, हरीपुर, पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर
2किषनाराम पुत्र चिमनाराम उम्र 30 साल निवासी चेनपुरा बिलाडा पुलिस थाना बिलाडा जिला जोधपुर
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

