पाली-अवैध हथियार एमएल गन बरामद व आरोपी गिरफतार
PALI SIROHI ONLINE
पाली। अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध पुलिस थाना शिवपुरा की कार्यवाही> अवैध हथियार एमएल गन बरामद व एक मुलजिम गिरफतार> पुलिस द्वारा ऑपरेशन “प्रहार” के तहत लगातार की जायेगी कार्यवाही।
पाली- भंवरलाल निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन के निर्देशानुसार जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के मार्गदर्शन में अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम हेतु दिनांक 07.04.2026 को मुखबीर की सूचना अनुसार सरहद मौजा धाकड़ी में बेरे पर स्थित भैराराम के रहवासी मकान की तलाशी में बिना वैध लाईसेंस व परमीट के एक बिना नंबरी एसबी एमएल गन गिली जिसे कब्जा पुलिस लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही पर प्रकरण संख्या 55 दिनांक 07.04.2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
टीमः-
1- सुरजीतसिंह सउनि पुलिस थाना शिवपुरा ।
2- वागाराम कानि 1587 पुलिस थाना शिवपुरा।
3-ओमप्रकाश कानि 1123 पुलिस थाना शिवपुरा।
4- बाबुराम कानि 1797 पुलिस थाना शिवपुरा।
5- देवकरण कानि 1814 पुलिस थाना शिवपुरा (विशेष भूमिका)
गिरफतार मुलजिम का नाम पता:- भैराराम पुत्र केसाराम निवासी धाकडी पीएस शिवपुरा जिला पाली।
> आमजन से अपील- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
