PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह /पिंटु अग्रवाल
सोजत सिटी में गौ महोत्सव का आयोजन कैबिनेट मंत्री कुमावत मंन्त्री चौधरी व शिक्षा मंत्री दिलावर ने की शिरकत
पाली, 01 मार्च। पाली जिले के सोजत सिटी में स्थित श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्ट पावनधाम सोजत सिटी के प्रांगण में रविवार को गौ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, ऑल इंडिया टेररिस्ट फ्रंट नई दिल्ली के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत और सोजत विधायक शोभा चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सोजत सिटी में आयोजित गौ महोत्सव कार्यक्रम में गौ माता का पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई और गौ माता को अपने हाथ से गुड़ खिलाया और उनके मस्तक पर रोली से तिलक और अक्षत लगाकर गौ माता पूजन किया। कार्यक्रम में आयोजक भामाशाह सुनीलसा खेतपालिया भी उपस्थित रहे। सोजत सिटी में श्री गुरु गणेश मिश्री सेवा समिति तमिलनाडु, चेन्नई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे हैं, इस गौ महोत्सव कार्यक्रम में 500 से अधिक गौशालाओं को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। भामाशाह सुनीलसा खेतपालिया की तरफ से कार्यक्रम में 500 गौशालाओं को दो व एक लाख रुपये के हिसाब से आर्थिक सहयोग राशि चैक द्वारा प्रदान की गई।
जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधर ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रवासी राजस्थानियों द्वारा गौ सेवा के साथ-साथ पेड़ लगाने से लेकर किस तरह से स्कूल, अस्पताल, कॉलेज या राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण सहयोग कर सकते है उनकी सरहाना करता हूं। प्रवासियों द्वारा कई सालों तक बाहर जाने के बाद में अपनी मातृभूमि से प्रेम करते हुए अपने क्षेत्र के विकास के कार्यो में हमेशा सहयोग रहता हे।
एआईएटीएफ अध्यक्ष मनिंदरसिंह बिट्टा ने कहा कि कहीं भी राजस्थान का कोई व्यक्ति चाहे वह अमेरिका में चल जाए चाहे वह कनाडा में चल जाए चाहे राजस्थान को छोड़कर के चैन्नाई चल जाए भामाशाह सुनीलसा खेतपालिया की तरह और वह अपनी संस्कृति अपने संस्कारों को नहीं भूलता उसके हृदय में राजस्थान रहता है उसके हृदय में राजस्थान की संस्कृति रहती है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश वासियो द्वारा हमारे प्रदेश से बहुत दूर रहने के बावजूद हमारे क्षेत्र से अपनी जन्मभूमि से अपने गांव से अपने जिले से जुड़ने का जज्बा है। उन्होंने गौमाता के द्वारा अपने दैनिक में उपयोगिता के बारे में बताया साथ ही हमारे बीमारियों में भी गाय के दूध, गो मूत्र, घी, गोबर आदि उपयोगी है। गाय का दूध पीने वाला चंचल, बुद्धिमान होता है, और प्रोग्रेस करता है।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सोजत सिटी के पवित्र धरती यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस मनाने की भी घोषणा। जो हर साल प्रवासी दिवस के रूप में मनाएंगे, लोगों से चर्चा करेंगें।
प्रवासियों की समस्याओं में हमारी सरकार सहयोग करेगी साथ ही साथ में प्रवासी व्यक्तियों के लिए एक विभाग अलग से खोलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रवासी लोगों को किसी तरह की तकलीफ नहीं हो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन डालेंगे तो सरकार उसके ऊपर सुनवाई करेंगी। गौशाला के क्षेत्र में पूरे प्रदेश भर में प्रवासी व्यक्तियों का बहुत ही सहयोग रहता है और गौशालयों को मजबूत करने में, भौतिक सुविधाएं विकसित करने के लिए भी बहुत ही सहयोग रहता है। साथ ही उन्होंने गौ माता से प्राप्त होने वाले दूध, घी, छाछ, दही, गोबर आदि किसानों के लिए खाद के रूप में उपयोग में आता है। और आजकल गोबर से बहुत सारे प्रोडक्ट भी बनते हैं जिनमें कागज, कलरपेंट, धूप अगरबत्तियां, गमले, मूर्तियां आदि सौ से अधिक उपयोग वस्तुएं तैयारी की जाती है। राजस्थान में 785 नई गोशालाएं खोलने का काम किया साथ ही 2 लाख गायो की संख्या बढ़ाने का काम किया इस साल बजट घोषणा में 1280 करोड़ रुपये का अनुदान दिया।
सोजत विधायक शोभा चौहान ने गो महोत्सव में अथिति का स्वागत किया। गो माता की महत्ता को बताया। गो माता हमारे अर्थ व्यवस्था की धुरी है, गो वंश के संरक्षण के लिए सरकार योजना चला रही हैं आधुनिक के साथ संस्कृति को बढ़ावा देवे, सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम गौ माता की रक्षा करेंगे सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्टसेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तालेड़ा, गौशालों के संचालक, प्रतिनिधिगण, गौ भक्त आदि मौजूद रह

