PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।
सोजत थाने के सहायक उप निरीक्षक कानाराम सीरवी ने बताया- मृतक की जेब से करीब 2200 रुपए नकद और किशनगढ़ से जयपुर के बीच का एक टिकट मिला है। मृतक की पहचान देवाराम पुत्र राजाराम घांची निवासी सुमेरपुर के रूप में हुई है।
टेबल पर बैठे हुए तबीयत बिगड़ी
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग पिछले तीन-चार दिनों से बस स्टैंड पर ही घूम रहा था। गुरुवार दोपहर को वो यात्री प्रतीक्षालय की टेबल पर बैठा था, जहां तेज गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सुमेरपुर पुलिस थाने में देवाराम की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है।


