PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
पाली। सोजत रोड-गाड़ी घोड़ा लगाना है मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है – सांसद पीपी चौधरी, भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न.
लोकतंत्र में मतदाता ही सर्वोपरि –
लक्ष्मी नारायण दवे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकसभा चुनाव संयोजक, भाजपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, विधायक शोभा चौहान ने भी कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई की, कार्यक्रम में नारी शक्ति का बहुमान किया गया, अबकी बार 400 पार का नारा गूंजायमान हुआ।
यह चुनाव देश के लिए है- जिला अध्यक्ष मंशाराम
सोजत रोड – लोकसभा चुनाव 2024 के लिये पाली लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी
श्री पीपी चौधरी तीसरी बार चुनाव मैदान में सोजत विधानसभा का बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
गुरुवार दोपहर को 2:00 बजे सोजत रोड कस्बे के सीरवी छात्रावास में भारत माता के समक्ष दीप प्रचलित कर आयोजित हुआ।
तीसरी बार भाजपा सरकार के 400 पार जाने के संकल्प को सिद्धि की और ले जाने हेतू सोजत विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी |कार्यक्रम अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सोजत विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व लोकसभा संयोजक लक्ष्मीनारायण दवे, सांसद पीपी चौधरी,जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार, सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, केंद्रीय ऊन बोर्ड अध्यक्ष गोरधन राईका, जिला प्रमुख रश्मि सिंह , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर कंवर,
बगड़ी मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सेणचा,पं समिति सदस्य अनिल कुमार व्यास, दिलीप खाटेड़, प्रधान धोबली देवी, सहित सोजत विधानसभा के सभी भाजपा के वरिष्ठ,वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मोजुद थे कार्यक्रम में आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढे