PALI SIROHI ONLINE.
जय नारायण सिंह
सोजतरोड-राष्ट्र संत आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपनी धवल सेना के साथ आज रविवार को सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर मंगल पदार्पण किया। गुरुदेव के आगमन पर स्टेशन परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो गया।
आचार्य श्री महाश्रमण जी कुछ ही देर में सोजत रोड के मुख्य बाजार से होते हुए तेरापंथ भवन की ओर विहार करेंगे।
उनके स्वागत को लेकर सोजत रोड कस्बेवासी एवं जैन समाज में विशेष उत्साह देखा गया।
रविवार होने के बावजूद आदर्श विद्या मंदिर के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाएं भी गुरुदेव के दर्शन एवं स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे और भावपूर्ण श्रद्धा अर्पित की।
रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर, पुलिस उपाधीक्षक भानु प्रताप व आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी-कर्मचारी, जैन समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुदेव के करकमलों से दो जल ग्रहों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
पूरे वातावरण में “महाश्रमण जी की जय” के जयघोष गूंजते रहे और सोजत रोड कस्बा आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। सोजत रोड थाना पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मुस्तैद रहे



