PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले में कुल 28 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री और जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
पहले आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 13 से 24 जुलाई और जमा करने की तिथि 27 से 31 जुलाई शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई थी।जिला कलेक्टर (रसद) रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है। अब आवेदन पत्र 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे तक बेचे जाएंगे।
आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त को शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। विज्ञप्ति की शेष शर्तें और उचित मूल्य दुकानों की संख्या यथावत रहेंगी।


