• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही- ट्रेलर-स्कॉर्पियो में भिड़ंतःकार सवार युवक की मौत, स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त; ट्रेलर ड्राइवर फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0
सिरोही- ट्रेलर-स्कॉर्पियो में भिड़ंतःकार सवार युवक की मौत, स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त; ट्रेलर ड्राइवर फरार

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-सिरोही जिले के रेवदर में कांडला हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क पर पलट गया, वहीं स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। रेफर करने के दौरान घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसा मगरीवाड़ा-सोनेला सड़क मार्ग पर रविवार तड़के 4 बजे हुआ

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो मंडार की ओर से आ रही थी। वहीं ट्रेलर मंडार की तरफ से आ रहा था। इस दौरान मगरीवाड़ा-सोनेला मार्ग के बीच दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। वहीं हादसे में स्कॉर्पियो सवार कलापुरा (जसवंतपुरा) निवासी विशाल कुमार पुत्र जयंतीलाल प्रजापत घायल हो गया।

रास्ते में तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को देखते हुए उसे गुजरात रेफर किया गया था। रास्ते में पालनपुर के पास उसने दम तोड़ दिया।

मृतक विशाल का शव मंडार अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है।पुलिस ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Previous Post

कालन्द्री- युवक की मौत, थाने के बाहर ग्रामीणों और परिजनों ने किया प्रदर्शन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी पहुचे

Next Post

तखतगढ-शहर की चौपालो से लेकर गलियारो तक नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मीया तेज

Next Post
तखतगढ-शहर की चौपालो से लेकर गलियारो तक नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मीया तेज

तखतगढ-शहर की चौपालो से लेकर गलियारो तक नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मीया तेज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page