• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-टॉप-10 में शामिल पोक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त सवाराम को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के सुपरवीजन में प्रदीप डांगा निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा टॉप-10 में वांछित पोक्सो एक्ट के आरोपी सवाराम को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 24.08.2026 को परिवादी ने रिपोर्ट दी कि परिवादी की नाबालिग पुत्री को आरोपी सवाराम द्वारा शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया व नाबालिग पुत्री के साथ गलत व खोटा काम किया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- घटना के बाद प्रकरण में आरोपी की तलाश हेतु उसके सकूनत पर पुलिस टीम द्वारा जाकर तलाश की गई तो आरोपी के गांव में घर पर कोई रहना नहीं पाया गया। तत्पश्चात जानकारी प्राप्त की गई तो आरोपी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा आरोपी अलग-अलग जगह पर मजदुरी करने जाता है, जिसका कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। तत्पश्चात प्रकरण में आरोपी के पास मोबाईल फोन नहीं होने से मुलिजम के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने पर स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को मजबुत कर आरोपी के बारे में पता किया तो आरोपी पुणे महाराष्ट्र में किसी होटल पर काम करना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पुणे जाकर तलाश की गई तो आरोपी को पुलिस की भनक लगने पर पुणे से फरार होकर आरोपी सुमेरपुर में अपने भाई के कुएं पर चला गया था। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा करते हुये आज दिनांक 13.10.2026 को सनवाडा में स्थित कृषि कुएं से दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है, जिससे प्रकरण की घटना के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी टॉप-10 में वाछिंत था।

गिरत्तार अभियुक्तः
सवाराम पुत्र धरमाराम जाति गरासिया निवासी निचली फली तेलपीखेडा पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1 प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
2 प्रभारी डीसीआरबी मय टीम, कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही।
3 दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर
4  उम्मेद सिह कानि 756 पुलिस थाना आबूरोड सदर
5  बन्ने सिह कानि 631 पुलिस थाना अनादरा

Previous Post

पिण्डवाडा-होटल पर दबीश देकर अवैध देशी शराब के 15 पव्वे,अग्रेजी शराब के 26 पव्वे व 29 बीयर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पाली-पुलिस थाना सदर की टीम द्वारा एमडी सप्लायर रमेश को किया गिरफ्तार

Next Post
पाली-पुलिस थाना सदर की टीम द्वारा एमडी सप्लायर रमेश को किया गिरफ्तार

पाली-पुलिस थाना सदर की टीम द्वारा एमडी सप्लायर रमेश को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page