• May 6, 2026

सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन शुरू:ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक सेवा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04216,सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (कुल 9 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुल्तानपुर से सुबह 04:00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम 07:40 बजे पहुंचेगी और 07:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:20 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04215, साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18 मई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक (कुल 9 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को साबरमती से सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह जयपुर स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 05:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा अपने मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शमशाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर और महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 04 साधारण श्रेणी और 02 पावरकार डिब्बे शामिल हैं।

You cannot copy content of this page