• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:तीसरा घायल, बाबा रामदेव होटल के सामने हुआ हादशा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रोहिड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-पालनपुर नेशनल हाईवे पर बाबा रामदेव होटल के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक बसंतगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को आबूरोड उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।टक्कर से बाइक हुई क्षतिग्रस्तट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर पड़े युवकों को देखकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस और एंबुलेंस पहुंची मौके पर

सूचना मिलने पर पुलिस, हाईवे रूट पेट्रोलिंग टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल युवक को आबूरोड उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों के संबंध में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार तीनों युवक बसंतगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं। हालांकि, मृतकों और घायल युवक की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़े साक्ष्य और जानकारी जुटाई है।

फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश, हादसे के कारणों की जांच

हादसे के बाद फरार हुए ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।

नेशनल हाईवे पर देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीसरा युवक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

Previous Post

तखतगढ़ SBI शाखा पहुचे व्यापारियों ने दीपावली पर्व पर नए नोटों एव सिक्कों की रखी मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page