PALI SIROHI ONLINE
आबू रोड, सिरोही। आबूरोड। रविवार को ज्ञानेश्वर मंदिर मानपुर में राजपूत युवा संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से राजपूत समाज का होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह समारोह 8 मार्च, रविवार को मुखरी माता प्रांगण में होगा।
राजपूत युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोहिल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और समरसता की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने राजपूत समाज के बंधुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस होली मिलन समारोह को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
बैठक में समाज के शहर अध्यक्ष आर एस राजपूत, राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष सोहन सिंह सोढा, लक्ष्मण सिंह राठौड़, गणपत सिंह राणावत, जोध सिंह आकड़ा भटा, नारायण सिंह देवड़ा, सुरेंद्र सिंह कछवाह, महेंद्र सिंह देवड़ा, सूर्य प्रताप सिंह, ए पी सिंह, हीर सिंह इंदा, रमेश सिंह कच्छावा, अमर सिंह भाटी, धर्मवीर सिंह देवड़ा, नरपत सिंह, नरेंद्र सिंह कच्छावा, सुमेर सिंह कच्छवाह, हिम्मत सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह परिहार, विजय सिंह चौहान, हितेंद्र सिंह दहिया, राजा सिंह, युवराज सिंह, अविनाश सिंह तरतोली, अनूप सिंह, अभय सिंह राठौड़, कुलदीप सिंह, किशोर सिंह आबकारी, प्रवीण सिंह राठौड़, अभिषेक सिंह और नरेंद्र सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

