PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 और पंचायती राज आम चुनाव 2026 के दौरान जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सामान्य रखने के लिए निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी पेट्रोल-डीजल पंप डीलर्स को आदेश जारी किया है।
हर पंप डीलर को अपने पंप पर हमेशा 1000 लीटर पेट्रोल और 2000 लीटर डीजल का रिजर्व स्टॉक रखना होगा। यह स्टॉक टैंक में मौजूद डैड स्टॉक से अलग रहेगा। जिला मुख्यालय पर रिजर्व स्टॉक का उपयोग जिला रसद अधिकारी की लिखित अनुमति से होगा। अन्य स्थानों पर संबंधित उपखंड अधिकारी की लिखित अनुमति जरूरी होगी।


