• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

8 ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक हुए बहालः ग्राम पंचायतों से जुड़े मामलों में 3 महीने पहले किया था निलंबित, जारी रहेगी जांच

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
8 ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक हुए बहालः ग्राम पंचायतों से जुड़े मामलों में 3 महीने पहले किया था निलंबित, जारी रहेगी जांच

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही।सिरोही जिला परिषद ने अप्रैल माह में निलंबित किए गए सात ग्राम विकास अधिकारियों और एक कनिष्ठ सहायक को बहाल कर दिया है। इन सभी कार्मिकों को नई ग्राम पंचायतों में पदस्थापित किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा ने प्रशासन एवं स्थापन स्थायी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

जारी रहेगी जांच

इन कार्मिकों को ग्राम पंचायत गणका, सियावा, उपलागढ़, निचलागढ़ और खड़ात से जुड़े मामलों में मिली तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर 9 अप्रैल को निलंबित किया गया था। अब उनके विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, बाबूलाल सैनी को ग्राम पंचायत आवल, गौरव कुमार बारोठ को ओर, नितिन कुमार शर्मा को क्यारिया, अशोक कुमार को पाबा, ऋषि सैनी को वासड़ा, धर्मेन्द्र मिश्रा को जाम्बुड़ी और प्रभूराम मीणा को सुरपगला में पदस्थापित किया गया है। कनिष्ठ सहायक मोनिका को बहादुरपुरा ग्राम पंचायत में नियुक्ति मिली है। सभी पदस्थापन पंचायत समिति आबूरोड क्षेत्र में किए गए हैं।

जिला परिषद ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कार्मिकों की निलंबन अवधि का नियमितीकरण उनके विरुद्ध लंबित जांच के अंतिम निर्णय के बाद ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पंचायत समिति आबूरोड और रेवदर के विकास अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Previous Post

हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौतः सांचौर-चौरा मार्ग पर हादसा, भाई की शादी से वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे

Next Post

जालोर में पिस्टल दिखाकर युवक से सोने की चेन लूटीः विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर किया, बिना नंबर थार से फरार हुए

Next Post

जालोर में पिस्टल दिखाकर युवक से सोने की चेन लूटीः विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर किया, बिना नंबर थार से फरार हुए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page