• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में 214, पिंडवाड़ा में 193 नामांकन दाखिलः नगर परिषद चुनाव के लिए अंतिम दिन उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
सिरोही में 214, पिंडवाड़ा में 193 नामांकन दाखिलः नगर परिषद चुनाव के लिए अंतिम दिन उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही और पिंडवाड़ा नगर पालिका चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन था। इस दौरान सिरोही नगर परिषद के 35 वार्डों के लिए कुल 214 उम्मीदवारों ने, जबकि पिंडवाड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 193 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।

नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित था, लेकिन सुबह 9:30 बजे से ही जनप्रतिनिधि और उम्मीदवार रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचने लगे थे। कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर दी थी। कई उम्मीदवारों ने वार्डवासियों के साथ रैली के रूप में पहुंचकर अपने पर्चे दाखिल किए।

सिरोही जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के 35 वार्डों के दावेदारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। कई प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले धारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

जिला मुख्यालय पर कोतवाली और सदर थाना अधिकारी अपने दल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर में मौजूद थे। अन्य एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी भी आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे थे।

इसी तरह, पिंडवाड़ा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षद पद के दावेदारों ने भी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने आवेदन पत्र जमा किए। सोमवार शाम 3 बजे तक सिरोही नगर परिषद में कुल 214 और पिंडवाड़ा नगर पालिका में 193 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके थे।

Previous Post

आबूरोड में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूचीः सभी सीटों पर उतारें उम्मीदवार, महिला बनेगी चेयरमैन

Next Post

तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव मे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी-मुकेश बोहरा बोले बीजेपी का बोर्ड बनेगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page