PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। सिरोही के मनादर गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक महिला श्रमिक का हाथ मिक्सर मशीन में फंस गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, मनादर गांव में छत पर आरसीसी भरने का काम चल रहा था। महिला श्रमिक भंवरी देवी पत्नी कुईयाराम मिक्सर मशीन में ग्रीस लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक मशीन चालू हो गई।
मशीन चलते ही भंवरी देवी का दाहिना हाथ कंधे तक उसमें फंस गया। तुरंत किसी ने मशीन बंद की, जिससे कोहनी के पास गहरा जख्म हो गया। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन हाथ में चोट देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।
घायल भंवरी देवी को तुरंत सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। अब उसे महिला वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

