• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, पांच सोशल मीडिया प्रभारी भी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही | लंबे इंतजार के बाद सिरोही जिला महिला कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति के बाद राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने सूची जारी की।

नई टीम के गठन से जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिलाध्यक्ष रेणु लता व्यास ने कहा कि टीम का उद्देश्य संगठन को जिला स्तर से ब्लॉक और नगर स्तर तक मजबूत बनाना है। कहा कि सक्रिय, समर्पित, जुझारू महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के रूप में हेमलता शर्मा और कोमा कीर्ति कच्छवाहा को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर मीरा देवी रावल, अल्का काल्मा, पूजासेन, रजनी मेघवाल, सूरज कवर, ललिता गरासिया की नियुक्ति हुई है। नगर अध्यक्ष के तौर पर नजमा सिलावट को शिवगंज, उर्मिला को सिरोही, दीक्षा परवानी को आबूरोड, पारु मेघवाल को आबूराज की जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भगवती देवी मेघवाल को जावाल, परवीन बानो को माउंट आबू, पूजा राठौड़ को रेवदर, लीला क्यारिया को आबूरोड, अनीता कुंवर को पिंडवाड़ा, इंद्रा मीणा को शिवगंज बनाया गया है। जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी गुलाब कवर को मिली है। कोषाध्यक्ष मनीषा घांची को बनाया गया है। कार्यकारिणी में 10 सचिव, 9 संयुक्त सचिव, 38 सदस्य शामिल किए गए हैं। डिजिटल मोर्चे के लिए 5 सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

Previous Post

कैलाशनगर के सेउडा में कर्ज ऑनलाइन गेमिंग के तनाव में युवक ने की आत्महत्या

Next Post

पिण्डवाड़ा में नगर पालिका भूमि से हटाए अतिक्रमणः टीम ने बाहर रखा सामान किया जब्त, लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील

Next Post
पिण्डवाड़ा में नगर पालिका भूमि से हटाए अतिक्रमणः टीम ने बाहर रखा सामान किया जब्त, लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील

पिण्डवाड़ा में नगर पालिका भूमि से हटाए अतिक्रमणः टीम ने बाहर रखा सामान किया जब्त, लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page