PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। वर्ष 2026 की वर्षा ऋतु (मानसून) के दौरान संभावित बाढ़, चक्रवात और अत्यधिक वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण रिव्यू बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संभावित आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और अधीनस्थ स्तर पर हो रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस उच्च स्तरीय बैठक में एडीएम डॉ. राजेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसराम बोस, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र जोशी समेत जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, स्वायत्त शासन, पुलिस, बीएसएनएल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे


