• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मजदूर संघ ने निकाली आक्रोश महारैली, श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर आक्रोश महारैली और प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विभिन्न औद्योगिक और सरकारी इकाइयों के श्रमिकों ने हिस्सा लेकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

श्रमिकों की रैली राम झरोखा मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल, बस स्टैंड, सरजावाव दरवाजा और राजमाता धर्मशाला होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली के दौरानश्रमिकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी और साथिन संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कलेक्ट्रेट में संबोधन के बाद भारतीय मजदूर संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में अल्ट्राटेक सीमेंट मजदूर संघ, जेके लक्ष्मी सीमेंट श्रमिक, मॉडर्न इंसुलेटर मजदूर संघ, वोलकेम इंडिया लिमिटेड श्रमिक संघ और जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ सहित कई औद्योगिक एवं विभागीय इकाइयों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीएमएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह सांखला, संभाग संगठन मंत्री अनिल जोशी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवाशंकर रावल, बीएमएस के जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला मंत्री पुखराज हीरागर ने रैली में शामिल सभी श्रमिकों का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

घूमर और लोकगीतों के साथ मनाया तीज उत्सव

Next Post

बूसी के शिवभक्तों ने क्षेत्र में बारिश और खुशहाली की कामना की गई

Next Post
बूसी के शिवभक्तों ने क्षेत्र में बारिश और खुशहाली की कामना की गई

बूसी के शिवभक्तों ने क्षेत्र में बारिश और खुशहाली की कामना की गई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page