• April 18, 2026

सिरोही-एनडीपीएस एक्ट के 06 प्रकरणों में जब्त कुल 04 क्विंटल 46 किलो मादक पदार्थ को जलाकर किया निस्तारण

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना एवं जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के मालखाना निस्तारण अभियान के तहत मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही धारा 52ए एन०डी०पी०एस० के तहत आज दिनांक 18.04.2026 को जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति के अध्यक्ष  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में सदस्य  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में  भंवर लाल, वृताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा,  हेमाराम उ०नि० अपराध शाखा व प्रदीप शर्मा कानि० 51 अपराध शाखा के सहयोग से पुलिस थाना पिण्डवाडा, रोहिडा, बरलूट व कैलाशनगर के कुल 06 एन०डी०पी०एस० एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा कुल 04 क्विंटल 46 किलो मादक पदार्थों (डोडा पोस्त व गांजा) का अल्ट्राट्रेक सीमेन्ट फैक्ट्री पिण्डवाडा में जलाकर निस्तारण किया गया। इस दौरान सम्बन्धित थानाधिकारी पुलिस व एचएम मालखाना भी उपस्थिति रहे।

You cannot copy content of this page