• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खाम्बल ग्राम में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोपी बालू उर्फ डाकु मेघवाल गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार,  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में  घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय् जाब्ता के द्वारा थाना हल्का क्षेत्र के खाम्बल गांव में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की वारदात का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 12.04.2026 को परिवादी छगनलाल पुत्र  अचला जी मेघवाल, अध्यक्ष मेघवाल समाज विकास संस्थान, खांबल जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 12.04.2026 की रात्रि में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गांव में स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का हाथ तोड कर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे मेघवाल समाज एवं बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है। वगैरह पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार जिले से अलग-अलग टीमें, जिसमें थाना हाजा की टीम, कोतवाली सिरोही, डीएसटी, डीसीआरबी, एमओबी / एमआयू की टीमें गठित कर मुल्जिमान की तलाश जगह-ब-जगह की गई एवं मुखबिर मामूर किए। पुलिस टीम द्वारा गांव में व आसपास के गांवों में सीसीटीवी फुटेज चैक किए, संदिग्ध शख्सान से पूछताछ की गई। मुखबिरान से सम्पर्क किया गया। पुलिस टीम के लगातार अथक प्रयासों से प्रकरण में संदिग्ध शख्स से लगातार पूछताछ की गई तो प्रकरण हाजा की घटना कारित करना बताया। जिस पर मुल्जिम को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः बालुराम उर्फ डाकु पुत्र मनाराम जाति मेघवाल उम्र 39 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी खाम्बल पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही।

पुलिस टीम :-
1.  कैलाशदान निपु पुलिस थाना कोतवाली सिरोही मय जाब्ता।
2.  कमल सिंह उनिपु. डीएसटी मय जाब्ता ।
3. नारायणलाल सउनिपु. पुलिस थाना सिरोही सदर।
4.  भवानी सिंह सउनिपु. डीसीआरबी।
5. नरपत सिंह सउनिपु. पुलिस थाना सिरोही सदर।
6. सीताराम कानि. 950 पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
7.  वजाराम कानि. 656 पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
8.  वकताराम कानि. 534 पुलिस थाना सिरोही सदर।

Previous Post

शिवगज-उथमण हाइवे पर ताला तोडकर रूपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार, रूपये बरामद

Next Post

तखतगढ-अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज,ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें- जनता नई लाईन का कर रही हैं इन्तजार

Next Post
तखतगढ-अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज,ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें- जनता नई लाईन का कर रही हैं इन्तजार

तखतगढ-अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज,ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें- जनता नई लाईन का कर रही हैं इन्तजार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page